स्त्री को सुबह उठकर क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 10:03

परिवार कल्याण और समाज के विकास के लिए एक स्त्री का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है. ये संभव है योग और प्राणायाम से, सुबह जल्द उठने के बाद थोड़ी देर व्यायाम जरूर करें. इससे मानसिक और शारीरिक स्थिति मजबूत होती है.

सूर्योदय से पूर्व स्नान करना महिलाओं को स्वास्थ लाभ देता है. सुबह के समय मस्तिष्क अधिक क्षमता के साथ सकारात्मक विचार ग्रहण करता है. स्नान करने से तन के साथ मन भी शुद्ध होता है. स्त्रियों के जिम्मे कई काम होते हैं, मानसिक शांति होगी तो महिलाएं बेहतर तरीके से अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगी.

जहां प्रतिदिन तुलसी की पूजा होती है, वहां सुख-समृद्धि, सौभाग्य बना रहता है. खासकर महिलाएं रोजाना तुलसी को सुबह जल अर्पित करें इससे धन की कमी नहीं होगी.

पुराणों के अनुसार गाय की सेवा से कुंडली का कोई भी दोष दूर हो सकता है. महिलाएं प्रतिदिन पहली रोटी गाय के लिए निकालें. गौ सेवा से 33 कोटि देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है.

रोजाना सुबह बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने से जीवन खुशियों से भर जाता है. बड़ों के आशीष में बहुत ताकत होती है. इससे कई पीढ़ियों का उद्धार हो जाता है.

शास्त्रों के अनुसार स्नान के बाद ही महिलाओं को रसोई में प्रवेश करना चाहिए. इससे सदा देवी अन्नपूर्णा और लक्ष्मी का वास होता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info